Horoscope for Thursday 30 March
Horoscope for Thursday 30 March

सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, गुरुवार 30 मार्च के दिन चंद्रमा का संचार मिथुन उपरांत कर्क राशि में होगा। साथ ही रामनवमी (Ram Navami) पर आज कई शुभ योग बन रहे हैं। चंद्रमा का इस तरह संचार कई राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज पूरा दिन पुनर्वसु नक्षत्र (Punarvasu Nakshatra) का प्रभाव बना रहेगा। ऐसे में आज राम नवमी का दिन मेष, कर्क और सिंह समेत कई राशियों के लिए बेहद शुभ लाभदायक रहेगा। आइए जानें कैसा बीतेगा आपका दिन एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री सें।

मेष राशिफल : आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। दूसरों की मदद करने से आपको राहत मिलती नजर आ रही है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की परेशानी परेशान कर सकती है, इसलिए सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में आज कुछ बदलाव आपके पक्ष में हो सकते हैं, जिससे आपके साथी कर्मचारियों का मूड खराब हो सकता है।

वृषभ राशिफल : आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन सेहत के प्रति सचेत रहें। दोपहर बाद कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी प्रियजन के साथ निवेश संबंधी योजना बनाएंगे। आजआपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन राशिफल : आज आप व्यावसायिक मामलों में व्यस्तत रहेंगे, अनावश्यक खर्च से बचना होगा। सुबह से ही कार्यों को लेकर भागदौड़ वाली स्थिति में रहेंगे। पिता के आशीर्वाद से आज किसी संपत्ति मिलने की इच्छा पूरी होगी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

कर्क राशिफल : आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। व्यापार के लिए की गई यात्रा काफी लाभदायक रहेगी, जिससे आपको धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। धार्मिक कार्यों में आज रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। रात्रि में देव दर्शन का लाभ मिलेगा।

सिंह राशिफल : आज आपका दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। काफी समय से अगर आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज वह पूरा हो सकता है, जिससे बोझ हल्का होगा। आज धार्मिक कार्यों में संतान की रुचि बढ़ेगी। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, धीमी पाचन शक्ति और नेत्र विकार की आशंका बन रही है।

कन्या राशिफल : आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। । यदि कोई पारिवारिक समस्या चल रही है, तो वह आज समाप्त हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों के समय क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला राशिफल : आज मौसम का  असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। छात्रों को आज शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आमदनी के नए-नए मार्ग निकलेंगे और रोजगार की तलाश करने वालों को सफलता मिलेगी। अपनी वाणी पर संयम रखें, तभी सम्मान की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशिफल : आज आपकी आर्थिक मजबूत होगी। आज विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य से काम लें और वाणी पर नियंत्रण रखें। आज का दिन आपके रुके हुए काम पूरा होंगे। संतान के भविष्य को लेकर आज आप कोई नई योजना बना सकते हैं।

धनु राशिफल : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज घरेलू सामानों पर पैसा खर्च होगा, लेकिन आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही पैसे खर्च करें। माता के साथ अचानक से किसी रिश्तेदार के यहां जाना पड़ सकता है। अगर आप पैसों के लेन-देन की सोच रहे हैं तो सावधान रहें। आज आपके विरोधी परास्त होंगे।

मकर राशिफल : आज आपको कारोबार में भरपूर लाभ मिलेगा। भगवान राम की कृपा से आर्थिक मामलों में चल रही उलझनों और तनाव से भी आप राहत महसूस करेंगे। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग संध्या के समय प्रबल रहेगा। लेकिन वाहन चलाते सयम और यात्रा के दौरान सावधानी रखें। संतान के विवाह के प्रसंग आज प्रबल हो सकते हैं।

कुंभ राशिफल : आज रामनवमी के दिन भक्ति के साथ आनंदित मुद्रा में रहेंगे। अगर किसी संपत्ति की खरीदारी अथवा बेचने का विचार कर रहे हैं तो उसके सभी कागजात गंभीरता से जांच लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के अचानक शारीरिक कष्ट के कारण भागदौड़ और अधिक धन खर्च करने की स्थिति बन सकती है।

मीन राशिफल : आज आपका मन शांत रहेगा। कार्य अथवा व्यक्तिगत कारणों से निकट और दूर की यात्रा भी हो सकती है। माता-पिता की सलाह आज आपके लिए मददगार और उपयोगी साबित होगी जिससे आप उनके साथ समय बिताएंगे। व्यापार में बहुत अच्छा पैसा और लाभ है। छात्र आज मानसिक और बौद्धिक भार से मुक्त होते दिख रहे हैं।

एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री