Horoscope for Friday 24 March
Horoscope for Friday 24 March

सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार,  शुक्रवार 24 मार्च (Friday 24 March) को चंद्रमा दिन रात मेष राशि में संचार करेंगे। इसके साथ ही आज अश्विनी (Ashwini) और भरणी नक्षत्र (Bharani Nakshatra) का प्रभाव भी रहेगा। ऐसे में आज मां दुर्गा के आशीर्वाद से मिथुन और कुंभ राशि वालों को जहां धन के मामले में खास लाभ होगा, वहीं करियर और पारिवारिक जीवन को लेकर संतुष्ट रहेंगे। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री से।

मेष राशिफल : आज आपको भाग्य का साथ मिल रहा है। व्यापार के सिलसिले में आज आप दूर की यात्रा भी कर सकते हैं। भाग्य का उदय हो रहा है और बढ़ती आर्थिक परेशानियों से भी आपको मुक्ति मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में आज आप यात्रा भी कर सकते हैं।

वृषभ राशिफल : आज आप काफी व्यस्तत रहेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्य को लेकर घर के बड़े बुजुर्गों से सलाह हो सकता है। शाम को आज किसी मेहमान का आगमन हो सकता है और उनके लिए व्यवस्था करने में काफी व्यस्त रहेंगे। संतान के भविष्य को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं।

मिथुन राशिफल : आज आपका दिन काफी भाग्यशाली है। आपके कारोबार में तेजी आएगी, जिससे आपके लिए आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे और आप अपनी आर्थिक स्थिति को काफी मजबूत बनाएंगे। आपको अपनी प्रगति को स्थायी रूप से बनाए रखना है।

कर्क राशिफल : आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रहेंगे। यदि सबकी सहमति हो और स्थान परिवर्तन का विचार बने तो कर सकते हें। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी ऐसे समय में आपका पूरा साथ देंगे। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित भी हो सकते हैं, इसलिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशिफल : आज के दिन आपको अपने आलस्य का त्याग करना होगा, तभी आप अपनी नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में चल रहे कार्यों को पूरा कर पाएंगे और अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। आज आप अपने व्यवसाय को लेकर विशेष रूप से चिंतित रहेंगे।

कन्या राशिफल : आज आपका दिन काफी भागदौड़ रहेगा। लेकिन आपको मेहनत का फल मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप समय से अपने कार्यों को पूरा करेंगे। आज आपको बेहतरीन अनुबंध मिलेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ धार्मिक कार्यों में बिताएंगे।

तुला राशिफल : आज आपका दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज आपके सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में कुछ विरोधी आपके सामने आ सकते हैं, लेकिन आप अपने साहस और बुद्धिमत्ता से इन लोगों को हराने में सफल रहेंगे।  आज आपको कुछ अनावश्यक चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं।

वृश्चिक राशिफल : आज आपका दिन काफी मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र और व्यापार के तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। बिगड़े हुए वातावरण में आज नई योजना सफल होगी। यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए समय अच्छा है, जिसमें भाग्य भी आपका साथ देगा।

धनु राशिफल : आज आपको आर्थिक मामलों में खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है। यदि आपका कहीं पैसा फंसा है और आप उसे प्राप्त करना चाहते हैं तो वह बड़ी मुश्किल से मिलेगा, लेकिन अपने दैनिक कार्यों में लापरवाही न करें। व्यापार में प्रगति के साथ आपका आत्मविश्वास चरम पर होगा।

मकर राशिफल : आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकती है। कारोबार में आज अच्छा मुनाफा होगा। बेवजह के झगड़ों में पड़ने से आपको बचना होगा, नहीं तो इससे आपका मूड खराब हो सकता है। आज आप धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने के बारे में भी सोच सकते हैं। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उनके खाने-पीने का ध्यान रखें।

कुंभ राशिफल : आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपकी अध्यात्म और धर्म में रुचि बढ़ेगी। यात्रा और मंगल उत्सव में शामिल हो सकते हैं। समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आज आपको अपने पिता की सलाह की जरूरत है।

मीन राशिफल : आज आपको अपने माता-पिता और गुरु की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। आज तरक्की के क्षेत्र में कई रास्ते खुलेंगे। आज आप अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। परिवार में आज कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, लेकिन बड़ों की सलाह से शाम को वह समाप्त हो जाएगा।

एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री