सारांश टाइम्स (धर्म/ ज्योतिष)। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, 11 जनवरी बुधवार, वृषभ और वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन होगा शानदार। आज सूर्य दोपहर बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और चंद्रमा पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में आएंगे। ऐसे में आज सूर्य देव अपनी राशि सिंह के लोगों को विशेष रूप से लाभ प्रदान करेंगे। चंद्रमा की राशि कर्क वालों के लिए भी आज का दिन लाभकारी रहेगा। सूर्य और चंद्रमा के नक्षत्र परिवर्तन से और किन-किन राशियों को फायदा मिलेगा, जानिए एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री से, आज का राशिफल।
मेष राशिफल : आज आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। आज आपके खर्चे काफी बढ़े रहेंगे और इस कारण से आपका तनाव काफी बढ़ सकता है। आज आपकी ग्रह दशा अधिक अनुकूल नहीं है, इसलिए कोई भी बड़ा काम हाथ में लेने से पहले कई बार सोच लें।
वृषभ राशिफल : आज आपके आय में वृद्धि होगी। नौकरी में इंक्रीमेंट के बारे में विचार किया जा सकता है, इसलिए कोई ऐसा न करें कि अधिकारी आपके खिलाफ हो जाएं। प्रेमी जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खुशी भरा रहेगा और आप रिश्ते में बढ़ते प्यार से अभिभूत रहेंगे। व्यापार के लिए दिन सफल रहेगा।
मिथुन राशिफल : आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। आज आपके प्रदर्शन की लोग तारीफ करेंगे। आप मन लगाकर खूब मेहनत करेंगे। आपके वरिष्ठ भी आपके पक्ष में नजर आएंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां भी आपका ध्यान आकर्षित करेंगी लेकिन इन सबके बावजूद आप अच्छा तालमेल बनाकर रख पाएंगे और अपने प्रेम जीवन का आनंद उठा पाएंगे।
कर्क राशिफल : आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी खूबसूरत जगह की यात्रा करने का मौका मिलेगा, जहां जाने से मन प्रसन्न रहेगा और जीवन में ताजगी आएगी। सेहत में भी अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आर्थिक मामलों में कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
सिंह राशिफल : आज आपका दिन लाभकारी रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ेगा और कुछ आर्थिक चिंताएं भी आपको परेशान करेंगी लेकिन अंदर से एक आवाज आएगी कि आप सब कुछ कर सकते हैं और इससे आप आत्मविश्वास से भरे दिखाई देंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
कन्या राशिफल : आज आपको व्यापार में नई खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में भी तनावपूर्ण स्थितियों का अंत होगा और एक दूसरे के प्यार में आप लोग खुश रहेंगे। व्यापारियों को काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे और कोई ऑर्डर भी मिल सकता है।
तुला राशिफल : आज के दिन नौकरी पेशा लोगों को पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर आपने पहले से ही कहीं निवेश किया हुआ है तो आज उस निवेश का अच्छा परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है। आज किसी कारण से आपके खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन आप हिम्मत नहीं हारेंगे।
वृश्चिक राशिफल : आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आज आप अपने प्यार को खुलकर महसूस करेंगे और अपने पार्टनर को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको संतान का सुख मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले आपको सफलता देंगे और आज कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है।
धनु राशिफल : आज आपका दिन शुभ है और आपके लिए विशेष लाभ के योग बन रहे हैं। ग्रहों की स्थिति आज आपके लिए कुछ खास लेकर आई है। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा और परिवार का प्रेम भी आपको प्राप्त होगा। आज आप परिवार की जरूरतों को समझेंगे और आपका पूरा ध्यान घरेलू जीवन पर रहेगा।
मकर राशिफल : आज आपका दिन खुशनुमा बीतेगा और पुरानी यादें ताजा करने का भी मौका मिलेगा। आज दोस्तों से मिलने में समय व्यतीत करेंगे और खूब गपशप करेंगे। भाई-बहनों की ओर से कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपके चेहरे पर खुशी आएगी। किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
कुंभ राशिफल : आज आपका दिन आर्थिक मामलों में शुभ रहेगा। कहीं से पैसा आपके पास आएगा, जिससे आपको राहत की सांस लेने का मौका मिलेगा। कर्ज में कमी आएगी, लेकिन किसी बड़ी संपत्ति में निवेश के लिए आप बैंक से लोन लेने के बारे में सोच सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा।
मीन राशिफल : आज ग्रहों की दशा शुभ है और आज जहां हाथ रखोगे वहीं सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और सेहत भी मजबूत रहेगी। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है क्योंकि आपको कोई बड़ा मुनाफा मिलने का मौका मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र से बड़ा लाभ मिलने के योग बनेंगे।
एस्ट्रो गुरु पंडित अशोक शास्त्री