Belpatra Health Benefits: भगवान भोलेनाथ को चढ़ाए जाने वाले बेलपत्र को अगर रोजाना डाइट में शामिल किया जाए तो इसके कई फायदे होते हैं। बेलपत्र में फाइबर की मात्रा बहुतअधिक पाई जाती है। रोजाना बेलपत्र का सेवन करने से एसिडिटी, गैस और पाचन संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी। आज के इस लेख में हम खाली पेट बेलपत्र का सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।
(Belpatra) बेलपत्र भगवान शिव को बहुत पसंद है, तभी तो कहते है कि बेलपत्र के बिना भगवान भोलेनाथ की पूजा अधूरी मानी जाती है। भगवान शिव को चढ़ने वाले इस बेलपत्र के धार्मिक महत्व के अलावा सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। कैल्शियम और फाइबर बेलपत्र एंटीऑक्सीडेंट और पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। विटामिन ए, विटामिन सी, राइबोफ्लोबिन, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर, विटामिन बी1, बी6, बी12 आदि प्रकार की जरूरी चीजें इसमें होती हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, बेल के पत्तों में ऐसे गुण होते हैं जो हमारे शरीर को फायदा पहुंचाने का काम करते हैं। इसलिए बेल के पत्तों को नियमित सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
Walnut Benefits: हेल्दी स्किन और सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है अखरोट, जानें इसके फायदे
बेलपत्र के रोजाना सेवन करने से पेट से जुड़ी दिक्कतों से राहत मिलती है। इसके अलावा, ये दिल के स्वास्थ्य और लीवर को भी बेहतर बनाने का काम करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट भी रोजाना भोजन में इस पत्ते को शामिल करने की सलाह देते हैं। वैसे तो बेलपत्र का सेवन दिन में किसी भी वक्त किया जा सकता है। हालांकि इसका खाली पेट सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट बेलपत्र खाने के फायदे।
बेलपत्र खाने के फायदे-
डाइजेशन सिस्टम को मजबूत करता-
बेलपत्र में फाइबर ज्यादा होता है। यही वजह है कि इसे पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। रोजाना बेलपत्र का सेवन करने से एसिडिटी, गैस और इनडाइजेशन की समस्या से छुटकारा मिलेगा। साथ ही साथ कब्ज की दिक्कत भी दूर होगी।
जिन लोगों को बवासीर है, उनके लिए खाली पेट बेलपत्र खाना फायदेमंद साबित हो सकता है। बेलपत्र डाइजेशन सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है। इससे पेट की सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं। अगर कब्ज की समस्या है तो बेल के पत्ते खाएं। बेल के पत्तों को को हल्का नमक और काली मिर्च के साथ चबाने से कब्ज से राहत मिल सकती है। ऐसा कहा जाता है कि यह आंत से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है।
बेलपत्र की तासीर ठंडी होती है-
रोज सुबह बेलपत्र खाने से शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है। दरअसल बेलपत्र की तासीर ठंडी होती है। यही वजह है कि अगर आप बेलपत्र का सेवन करेंगे तो आपका शरीर पूरे दिन के लिए ठंडा रहेगा। गर्मियों के मौसम में बेलपत्र का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इससे मुंह में छाले की समस्या भी दूर होती है।
ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल-
बेलपत्र डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है। डायबिटीज के मरीज रोजाना सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन कर सकते हैं। बेलपत्र में मौजूद फाइबर और बाकी जरूरी पोषक तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार-
हेल्दी रहने के लिए शरीर की इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। अगर आप बार-बार बीमार पड़ते रहते हैं तो आपको रोजाना सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन जरूर करना चाहिए। बेलपत्र में कई सारे विटामिन मौजूद होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करता है।
बेल पेट को साफ करने का काम करता है। इसमें लैक्सेटिव प्रोपर्टीज होती हैं जो डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करती हैं। अगर आपको पाचन संबंधित समस्याएं हैं तो बेल या बेल क पत्तों को सेवन करें।