Ramadan Sehri Food: रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है। इस दौरान लोग 29-30 दिनों तक उपवास रखते हैं। ऐसे में खान-पान पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। उपवास के दौरान भूख को नियंत्रित करने के लिए कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन किया जा सकता है। आप इन चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं जो आपको पूरे दिन के लिए ऊर्जा और ताकत प्रदान करेंगी।
रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है और माना जाता है कि इस महीनो अल्लाह अपने बंदों के सबसे करीब होता है। इसलिए इसे इबादत का महीना भी कहा जाता है और लोग पूरे महीने रोजो रखते हैं। जो कि बेहद ही कठिन होते हैं। ऐसे में आपको इस बात का खास ख्याल रखना होगा कि सहरी और इफ्तार में क्या खाएं और क्या नहीं? ताकि आपकी सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े और आप रोजे में भी फिट रहें। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको रोजे में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।
Navratri 2023: नवरात्रि में घर पर बनाएं मखाना ड्राई फ्रूट नमकीन, जानें रेसिपी
रमजान के दिनों में जो लोग रोजा रखते हैं वह सहरी और इफ्तार के समय खाना खाते हैं। सूर्योदय से पहले जो भोजन किया जाता है उसे सहरी कहते हैं और सूर्यास्त के बाद इफ्तारी होती है। दोनों वक्त आपको हेल्दी खाने पर फोकस रखना चाहिए।
सहरी में खाएं ये चीजें-
चिकन ब्रेस्ट खाएं :हाई प्रोटीन फूड खाने से भूख लगाने वाले हॉर्मोन का उत्पादन कम हो जाता है। इसलिए आप सहरी में चिकन ब्रेस्टका सेवन जरूर करें। इसे खाने से भारी मात्रा में प्रोटीन मिलता है।
अंडा खाएं: प्रोटीन लेने के लिए सहरी में अंडा भी खाया जा सकता है। इसमें कई सारे विटामिन, मिनरल, आयरन और कैराटोनोइड भी होता है। बता दें कि प्रोटीन से सिर्फ भूख ही शांत नहीं होती, बल्कि यह काफी देर तक पेट को भरा रखता है।
हरी मटर खाएं: सहरी के खाने में हरी मटर को जरूर शामिल करें। क्योंकि, इसमें प्रोटीन के साथ हाई फाइबर होता है। यह तत्व आंतों में खाने की मूवमेंट धीमी कर देता है, जिसकी वजह से भूख देर में लगती है। हरी मटर में आयरन, विटामिन बी6, पोटेशियम, मैग्नीशियम आदि भी होता है।
केला : सहरी में फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। अगर आप इस वक्त केला खाते हैं, तो यह फाइबर के साथ प्रोटीन, नैचुरल शुगर, पोटेशियम भी देगा। जो कि पूरे दिन आपको एनर्जेटिक और स्वस्थ रखने में मदद करेगा।
सहरी के दौरान हल्की और हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। ऐसे में आप फ्रूट्स जैसे कि सेब, नाशपाती, अंगूर ले सकते हैं। साथ ही साबुत अनाज और बीन्स भी हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। सहरी में इनका सेवन करने के बाद आपको दिन भर के लिए पर्याप्त ऊर्जा मिल जाएगी।
कैफिन वाली चीजें लेने से बचें-
सहरी के समय कैफिन वाली चीजें लेने से बचें, क्योंकि चाय या कॉफी आपके शरीर का पानी सोख लेती हैं और आपको बार-बार प्यास लग सकती है। यही नहीं कई बार पानी की कमी भी हो सकती है।
हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं
सहरी के वक्त हरी पत्तेदार सब्जियां और सलाद खूब खाएं। फाइबर आपको प्यास से भी बचाएगा और लंबे समय तक आपके पेट को भरा रखेगा। सहरी में दही का उपयोग जरूर करें, क्योंकि दही से आपको पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिलेगा।
दही पाचन क्रिया को भी ठीक रखने में मदद करती है। सहरी में कच्चा पनीर और दूध का सेवन करना भी बेहतर होता है। इससे आपको प्रोटीन प्राप्त होगा और दिनभर पेट भरा हुआ लगेगा।
सहरी में खाने के साथ पानी और तरबूज, संतरा जैसे रसीले फलों का भी ध्यान रखें। क्योंकि, गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है। साथ में पानी की कमी भूख को गंभीर बना देती है।
इफ्तार में करें इन चीजों का सेवन
सबसे पहले खजूर खाएं-
इफ्तार में रोजा खोलते समय सबसे पहले खजूर खाएं और साथ ही फाइबर युक्त चीजों का सेवन करना हेल्थ के लिए अच्छा होता है। इफ्तार में फलों का जूस जरूर पीना चाहिए। इससे दिनभर की कमजोरी दूर होती है और यह स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। इसके अलावा आप मैंगो शेक या खजूर का शेक भी पी सकते हैं।
इफ्तार के समय चावल की बजाय रोटी का सेवन करें। साथ ही खाने में दही को भी जरूर शामिल करें। रात में इफ्तारी करते समय खाने के साथ सलाद जरूर लें। इससे बॉडी को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है।
नोटः स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या हो तो डाइट में बदलाव करने के लिए विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।