MP Politics : चुनावी साल में सत्ताधारी दल भाजपा को बड़ा झटका लगा है। अशोकनगर जिले की मुंगावली सीट से तीन बार भाजपा के विधायक रहे स्वर्गीय राव देशराज सिंह यादव के बेटे यादवेन्द्र सिंह यादव आज कांग्रेस में शामिल हो गए। सिंधिया के क्षेत्र में यह कांग्रेस की बड़ी सेंधमारी के तौर पर देखा जा रहा है। यादवेन्द्र अशोकनगर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
Live : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे हैं। https://t.co/ma7XQijGaH
— MP Congress (@INCMP) March 22, 2023
बुधवार को राजधानी भोपाल स्थित पीसीसी मुख्यालय में यादवेंद्र यादव ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। सदस्यता ग्रहण के दौरान पीसीसी चीफ कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह मौजूद रहे। यादवेंद्र यादव को कांग्रेस पार्टी में लाने में अरुण यादव व सचिन यादव का अहम रोल माना जा रहा है। दरअसल, मुंगावली उपचुनाव प्रभारी सचिन यादव उन्हें लगातार कांग्रेस में लेकर आने के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। बीते दिनों अशोकनगर में हुए यादव समाज के कार्यक्रम में साथ शामिल हुए थे।
बता दें, भाजपा नेता राव यादवेंद्र यादव की मां अशोकनगर जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी है। यादवेंद्र सिंह यादव म.प्र. पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम उपाध्यक्ष अजय यादव उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री के छोटे भाई भी हैं।
चुनावी जमावट : भोपाल में 26 को नड्डा करेंगे सम्मेलन, 25 को छिंदवाड़ा में शाह भरेंगे हुंकार
बताया जाता है कि पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव राव यादवेंद्र सिंह यादव को लगातार कांग्रेस में लेकर आने के लिए लंबे समय से कोशिश में जुटे हुए थे। जो कि अब कामयाब होने वाला है। मुंगावली उपचुनाव प्रभारी पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव उन्हें लगातार कांग्रेस में लेकर आने प्रयासरत थे। विगत दिनों अशोकनगर में हुए यादव समाज के कार्यक्रम में एक साथ शामिल हुए थे।