Crime News
Crime News

Bhopal News: एक ही फैक्ट्री में काम करने के कारण युवती की दोस्ती सहकर्मी के साथ हो गई। जल्द ही दोनोंं के नजदीकी संबंध हुए तो युवक ने शादी का झांसा देते हुए शारीरिक संबंध बना लिए। पिछले दिनों युवती गर्भवती हो गई तो उसने अबार्शन कराने की गोली खा ली। गोली खाते ही उसे ब्लीडिंग होने लगी। उसके इलाज के लिए जब अस्पताल ले जाया गया तब परिजनों को रेप की बात बाई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने युवक के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

अशोका गार्डन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय युवती एक फैक्ट्री में काम करती है। इसी फैक्ट्री में राहुल का युवक भी काम करता है। एक साथ काम करने के कारण दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। इसी दौरान राहुल ने युवती को शादी का झांसा दिया। दिसंबर 2022 में राहुल ने युवक ने युवती को जरूरी काम होने का बहाना बनाते हुए अपने सुभाष कॉलोनी स्थित घर पर बुलाया तथा यहां पर उसके साथ ज्यादती की। इसके बाद उसने जल्द ही शादी का झांसा देते हुए युवती का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।

पिछले दिनों युवती को पता चला कि वह गर्भवती है। गर्भ गिराने के लिए उसने अबार्शन की गोली खा ली। यह गोली खाने के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई तथा उसे ब्लीडिंग होने लगी। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टर ने परिजनों को अबार्शन पिल खाने की बात बताई।

इसके बाद अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस ने जब युवती से इस मामले में पूछताछ की तो उसने राहुल द्वारा उसके साथ ज्यादती करने की बात बताई। इसके बाद राहुल के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर लिया गया। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।