भोपाल। भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव यानी आईआईएसएफ का कर्टन रेजर कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया। राजधानी के नेहरू नगर स्थित मेपकॉस्ट विज्ञान भवन के सभागृह में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया है। ‘कर्टेन रेजर’ लांच कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की नोडल एजेंसी म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् को बनाया गया है। कार्यक्रम के संबंध में छात्रों एवं संस्थाओं तक जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से ‘कर्टन रेजर’ कार्यक्रम विज्ञान भारती, निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग एवं मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा किया जा रहा है।
यह भी होंगे शामिल-
कर्टन रेजर कार्यक्रम में डॉ. संजय मिश्रा, वैज्ञानिक ‘एचडीबीटी डॉ. भरत शरण सिंह, चेयरमेन मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग डॉ. अरविंद रानाडे, कार्यकारी निदेशक इन्सा प्रवीण रामदास, राष्ट्रीय सचिव विज्ञान भारती डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, कुलपति आरजीपीवी डॉ. अनिल कोठारी, महानिदेशक मेपकॉस्ट डॉ. एन.एस. रघुवंशी, डॉयरेक्टर मेनिट प्रो. संजय तिवारी, कुलपति म.प्र. भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय एवं प्रो. रविन्द्र कान्हेरे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजन 21 से 24 जनवरी तक भोपाल में होगा।
विज्ञान महोत्सव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जीतेंद्र सिंह भी सम्मिलित होंगे। महोत्सव में भारत सरकार के विभिन्न विभागों के सचिव एवं अन्य वैज्ञानिक शामिल होंगे।
महोत्सव में 14 से अधिक गतिविधियों में 8 हजार से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। भोपाल में यह वृहद कार्यक्रम पहली बार हो रहा है। इसमें विज्ञान के विभिन्न आयामों से विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं आम जनों को लाभ मिलेगा।