MP Politics : राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वहीं, भाजपा-कांग्रेस दोनों ही पार्टी में नेताओं की नई ज्वॉइनिंग भी शुरू हो गई है। असंतुष्ट नेता इधर-उधर हो रहे हैं। बताया जाता है कि अशोकनगर-गुना जिले के 3 बार बीजेपी विधायक रहे स्व. राव देशराज यादव के बेटे राव यादवेंद्र सिंह यादव आज कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। वे कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं और अपने काफिले के साथ अशोक नगर से भोपाल रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि, यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वे आज ही पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण करेंगे।

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री के छोटे भाई भी हैं राव यादवेंद्र सिंह

बता दें, भाजपा नेता राव यादवेंद्र यादव की मां अशोकनगर जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी है। यादवेंद्र सिंह यादव म.प्र. पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम उपाध्यक्ष अजय यादव उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री के छोटे भाई भी हैं। ऐसे में बीजेपी के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है।

इधर, मीडिया से चर्चा में उन्होंने इस बात की ओर इशारा किया था कि जब से ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में शामिल हुए हैं तब से उनकी और उनके समर्थक कार्यकर्ताओं की पार्टी में उपेक्षा हो रही है। साथ ही उनके क्षेत्र में विकास कार्य भी नहीं हुए हैं, इसी से वे नाराज चल रहे थे।

चुनावी जमावट : भोपाल में 26 को नड्डा करेंगे सम्मेलन, 25 को छिंदवाड़ा में शाह भरेंगे हुंकार

बताया जाता है कि पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव राव यादवेंद्र सिंह यादव को लगातार कांग्रेस में लेकर आने के लिए लंबे समय से कोशिश में जुटे हुए थे। जो कि अब कामयाब होने वाला है। मुंगावली उपचुनाव प्रभारी पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव उन्हें लगातार कांग्रेस में लेकर आने प्रयासरत थे। विगत दिनों अशोकनगर में हुए यादव समाज के कार्यक्रम में एक साथ शामिल हुए थे।