Kuno National Park : मध्य प्रदेश के श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां नामीबिया से आई मादा चीता मां बन गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मादा चीता ‘शियाया’ ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार चारों शावक पूरी तरह से स्वस्थ्य और सुरक्षित हैं। इस संबंध में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है।
पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया ट्वीट
Congratulations 🇮🇳
A momentous event in our wildlife conservation history during Amrit Kaal!
I am delighted to share that four cubs have been born to one of the cheetahs translocated to India on 17th September 2022, under the visionary leadership of PM Shri @narendramodi ji. pic.twitter.com/a1YXqi7kTt
— Bhupender Yadav (@byadavbjp) March 29, 2023
पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि अमृत काल के दौरान हमारे वन्यजीव संरक्षण के इतिहास में एक अहम घटना! उन्होंने आगे लिखा कि, मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि पीएम के दूरदर्शी नेतृत्व में 17 सितंबर 2022 को भारत लाए गए चीतों में से एक के 4 शावकों का जन्म हुआ है। किसी दूसरे महाद्वीप से चीतों को भारत लाना सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का हिस्सा था। ये जानवर विलुप्त हो चुके थे। इसके 70 वर्षों के बाद देश में फिर से इन्हें लाया गया है। देश के अंतिम चीते की मृत्यु वर्तमान में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में 1947 में हुई थी। इसके बाद इस प्रजाति को 1952 में विलुप्त घोषित कर दिया गया था।
मुख्यमंत्री ने भी जताई खुशी, किया ट्वीट
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी आपकी प्रेरणा और सफल प्रयासों से चीता की सुखद वापसी भारत में हुई है। मध्यप्रदेश चीता स्टेट बना है।
आज कूनो नेशनल पार्क में चीता परिवार में चार नये शावकों के आगमन से हम समस्त मध्यप्रदेशवासी हर्षित एवं आनंदित हैं। 🐆🐆🐆🐆 pic.twitter.com/8eJL3TskXs
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 29, 2023
इधर, जैसे ही कुनो पार्क में नन्हें मेहमानों के आने की खबर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मिली, उन्होंने फौरन ही खुशी जाहिर की है। सीएम शिवराज ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि नन्हें मेहमानों के आने का अप्रतिम आनंद … साथ ही उन्होंने नन्हे शावकों की एक तस्वीर भी शेयर की है। इसके बाद एक अन्य ट्वीट में चीता के शासकों का वीडियो शेयर करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, ” माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी आपकी प्रेरणा और सफल प्रयासों से चीता की सुखद वापसी भारत में हुई है। मध्यप्रदेश चीता स्टेट बना है।” आज कूनो नेशनल पार्क में चीता परिवार में चार नये शावकों के आगमन से हम समस्त मध्यप्रदेशवासी हर्षित एवं आनंदित हैं।
तीन साल की है सियाया
सियाया कूनो के बाड़ा नंबर चार-पांच संलग्न हैं। इन्हीं में मादा चीता ‘शियाया’ ने दो से तीन दिन पहले शावकों को जन्म दिया है। आज सुबह कूनो प्रबंधन को इस बात का पता लगा है। संभावना है कि एल्डन या फ्रेंडी से मेटिंग के बाद सियाया मां बनी है। मादा चीता सियाया तीन साल की है।
8 अफ्रीकन चीते लाए गए थे
आपको बता दें कि 17 सितंबर को नामिबिया से 8 चीते आए थे। जिन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेशनल पार्क के बाढ़े में छोड़ा था। इनमें 3 नर और 5 मादा शामिल थे। इनमें एक मादा चीता की मृत्यु हो चुकी है। 5 वर्षों की मादा चीता साशा किडनी संक्रमण से पीड़ित थी। 22 जनवरी को किडनी की बीमारी से पीड़ित होने की सूचना मिली थी। बताया जा रहा है कि भारत की धरती पर आने से पहले ही किडनी की बीमारी से ग्रसित थी। नामीबिया में उसका ऑपरेशन भी हुआ था, मगर यह बात छिपाई गई थी।
देश में चीतों की कुल संख्या हुई 23
इन नन्हे शावकों के जन्म लेने के बाद अब देश में कुल चीतों की संख्या 23 हो गई है। सबसे पहले पिछले साल 17 सितंबर को पीएम मोदी ने कूनों में नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को छोड़ा था। इसके बाद हाल ही में 12 और चीते अफ्रीका से लाए गए हैं। इस तरह चीतों की कुल संख्या 20 हो गई थी। लेकिन साशा की मौत के बाद इनकी आबादी 19 रह गई थी।