MLA Yashpal Sisodia
MLA Yashpal Sisodia

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में आज प्रदेश में बढ़ते साइबर क्राइम का मामला उठा। मामले को लेकर बीजेपी विधायक यशपाल सिसोदिया ने ही अपनी सरकार से पूछा सवाल। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के जवाब में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। गृहमंत्री ने सदन को बताया कि बीते चार सालों में आम लोगों से 71 करोड़ 7 लाख 17 हजार से ज्यादा रुपयों की ठगी हुई है। प्रदेश के 60 थानों में 1643 केस दर्ज हुए है।

गृहमंत्री ने बताया कि कोरोना काल में सबसे ज्यादा लोगों को ठगा गया। 29 करोड़ 1 लाख 60 हजार की ठगी हुई है। 444 ममाले दर्ज हुए, सरकार ने 10 लाख से ज्यादा लोगों को जागरूक किया। बीजेपी विधायक बोले प्रदेश में साइबर एक्सपर्ट की कमी है। अपनी सरकार को दी सलाह। कहा सायबर अपराध को लेकर सरकार को नीचे तक काम करने की जरूरत और टीम को मजबूत करने जरूरत है। गृहमंत्री ने सदन में आश्वासन दिया है कि- 3 महीने के भीतर प्रदेश में साइबर एक्सपर्ट की कमी को दूर किया जाएगा।

Chhatarpur : शराब की बोतलों पर चढ़ा बुलडोजर, जानिए क्या है मामला

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला

Bhopal News: परवलिया इलाके में घरेलू विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ हत्या का प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार गीता बाई पति भगवान सिंह (60) ग्राम पिपलिया शहर में रहती हैं। रोजाना उसका पति शराब पी चलाता था और अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। कल भी दोनों पति-पत्नी बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया तो आरोपी पति ने धारदार हथियार से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।

बेटे ने अपने पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया-

घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंचे बेटे ने अपनी मां को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर होना बताई जा रही है। साथ ही बेटे ने अपने पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।