Viral Video : वीडियो देख दुनिया हैरान है, पानी में उड़ रही है चिड़िया

वीडियो को अब तक लगभग 4 लाख 70 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है

Viral Video
Viral Video

ट्रेडिंग न्यूज । आपने हमने अब तक पक्षियों को उन्मुक्त आकाश में उड़ते देखा है। आसमान में स्वतंत्र उड़ते परिंदे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। सुबह और शाम के समय पक्षियों की खासी तादात आकाश में नजर आ जाती है। पर सोचिए क्या हो अगर कोई पक्षी पानी के भीतर उड़ते दिख जाए। आप कहेंगे कि यह तो असंभव है कोई पक्षी पानी में कैसे उड़ सकता है। तो फिर आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसमें आपको एक पक्षी पानी के भीतर ‘उड़ते’ हुए दिखाई देगा। इस वीडियो को देखकर लोग दंग रह गए हैं।

ये हैं अमेरिकन डिपर

बता दें कि वीडियो में आप जिस चिड़िया को पानी के भीतर ‘उड़ान’ भरते हुए देख रहे हैं, उसे अमेरिकन डिपर कहते हैं। जैसा कि नाम से ही प्रतीत हो रहा है कि यह पक्षी अमेरिका में पाया जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं पक्षी पानी के भीतर है। हैरानी की बात ये है कि नदी की धारा काफी तेज है, इसके बावजूद पक्षी बड़े आराम से उसमें पंख फैलाकर तेजी से चलता हुआ नजर आता है। ये देखकर ऐसा लगेगा, जैसे पक्षी पानी के अंदर उड़ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Richard (@raptorheart)

पानी के भीतर चल सकता है अमेरिकन डिपर

allaboutbirds के मुताबिक, अमेरिकन डिपर एक ऐसा पक्षी है, जो पानी के भीतर भी बड़े आराम से चल सकता है। ये चिड़िया चट्टानों के किनारों पर, काईदार जगहों पर और पुलों पर अपना गुंबददार घोंसले बनाती है। यह पक्षी मध्य अमेरिका और पश्चिमी उत्तरी अमेरिका के पहाड़ी क्षेत्रों में रहता है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर raptorheart नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। यूजर ने कैप्शन दिया है, ‘क्या कभी आपने अमेरिकन डिपर को पानी में उड़ते हुए देखा है?’

लगभग 5 लाख लोगों ने देखा है वीडियो

वीडियो को अब तक लगभग 4 लाख 70 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है, जबकि ढेरों यूजर्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है। एक ने लिखा है, असल में ये मछली ही है, गलती से चिड़िया बन गया। वहीं, दूसरे ने पूछा है, क्या ये पक्षी वाटरप्रूफ है। एक अन्य ने लिखा है, गजब का वीडियो है।