Mahindra XUV400 SUV Bid: Mahindra XUV 400 इलेक्ट्रिक SUV को भारतीय बाजार में इस महीने की शुरुआत में 15.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। कंपनी ने XUV400 के एक्सक्लूसिव एडिशन की बोली लगाने की भी घोषणा की थी, जो 26 जनवरी, 2023 को सुबह 11 बजे शुरू हुई और 31 जनवरी, 2023 को समाप्त होगी।
1 करोड़ रुपए से ऊपर गई बोली-
नई जानकारी के मुताबिक कार पर बोली 1 करोड़ रुपये को पार कर गई है। फैशन डिजाइनर, रिमझिम दादू के सहयोग से महिंद्रा के मुख्य डिजाइन अधिकारी प्रताप बोस द्वारा डिजाइन किया गया, XUV400 का स्पेशल एडिशन सबसे ज्यादा बोली जगाने वाले को दिया जाएगा। जीतने वाले को अगले महीने हैदराबाद में होने वाली फॉर्मूला ई चैंपियनशिप रेस के लिए पास भी मिलेगा।
क्या बोले महिंद्रा एंड महिंद्रा के अधिकारी-
महिंद्रा एंड महिंद्रा के मुख्य डिजाइन अधिकारी प्रताप बोस ने कहा, “हमने रिमझिम दादू के साथ सहयोग किया क्योंकि उनका काम डिजाइन के सच्चे मॉडर्नाइजेशन लेवल पर है। यह फ्यूचरस्टिक है, यह मजेदार है और यह सुंदर है। यह टेक्नोलॉजी और स्किल का मिश्रण है और महिंद्रा में हमारी फिलॉस्फी भी यही है।”
आनंद महिंद्रा खुद सौंपेगे कार की चाभी-
आनंद महिंद्रा ने यह भी कहा है कि बोली लगाने वाले को वह खुद कार की चाबियां संभालेंगे। महिंद्रा ने ट्वीट किया, ” #XUV400 नीलामी से प्राप्त इनकम राइज सस्टेनेबिलिटी चैंपियंस या सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले की पसंद के एक एनजीओ को जाएगी। मैं व्यक्तिगत रूप से विजेता को चाबियां सौंपने के लिए उत्सुक हूं।”
EL वेरिएंट के लिए इसी मार्च में शुरू होगी बुकिंग-
XUV400 इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग कल गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर देश में शुरू हुई। बैटरी से चलने वाली XUV 400 की डिलीवरी EL वेरिएंट के लिए इसी मार्च से शुरू होगी, जबकि EC वेरिएंट की डिलीवरी 2023 की तीसरी तिमाही में शुरू होगी।