भोजपुरी सिनेमा की हॉट एक्ट्रेस नम्रता मल्ला (Namrata Malla) इन दिनों अपने बोल्ड फोटोज और डांस से खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। नम्रता मल्ला कभी अपने डांस वीडियो से तो कभी अपने हॉट फोटो से फैंस को मदहोश बनाती रहती हैं। एक्ट्रेस भोजपुरी के अलावा बॉलीवुड गानों पर भी थिरकती नजर आती रहती हैं। ऐसे में नम्रता ने लेटेस्ट वीडियो शेयर किया हैं। जिसमें उनके साथ भोजपुरी मशहूर एक्टर खेसारी लाल यादव भी नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
दरअसल, इन दिनों एक्ट्रेस नम्रता मल्ला (Namrata Malla) खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। ऐसे में खेसारी के साथ नम्रता ने एक मस्त वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव नम्रता को बैठा कर रिक्शा चलाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं नम्रता (Namrata Malla) ‘दो घुट’ गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए नम्रता ने कैप्शन में लिखा कि, ‘ऑटो पे दो घूँट तो बनता है’। इस वीडियो को नम्रता के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
नम्रता मल्ला के इस वीडियो के सामने आते ये वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है। एक्ट्रेस के इस वीडियो को अबतक 6 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस भी कमैंट्स सेक्शन में एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस नम्रता ने भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव के साथ ही डेब्यू किया था।